Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर :मंगलवार को होगी पंच गौरव कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

बीकानेर :मंगलवार को होगी पंच गौरव कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 23 मार्च। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में पंच गौरव कार्यक्रम वर्ष 2026-27 की वार्षिक योजना एवं वर्ष 25 – 26 में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को सायं 5:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
इस दौरान आयुक्त नगर निगम, उपवन संरक्षक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, कृषि विस्तार, जिला परिषद, कृषि विपणन बोर्ड, पर्यटन विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, कोषाधिकारी जिला कोष कार्यालय, जिला खेल अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देशनोक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *