Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज पलाना 21 मार्च । शनिवार को एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंहसर परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बरसिंहसर गाँव में निःशुल्क नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में गाँव के कुल 154 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आँखों की जांच कराई।

जांच के दौरान 80 व्यक्तियों को चश्मा लगाने हेतु उपयुक्त पाया गया। इन सभी चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, बीकानेर के सहयोग से किया गया| यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *