अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 मार्च । कहते हैं ‘कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती …’ इस कहावत को देशनोक की लाडो ममता ने सच कर दिखाया हैं।क्योंकि हालात और परिस्थितियां ज्यादा समय तक सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती । हौसलों में शिद्दत और बुलन्दी हो तो मंजिलें भी नतमस्तक हो जाती हैं।ऐसी बाते अक्सर हर कोई करता हैं।लेकिन इन्हें अमलीजामा पहनाकर कामयाबी की मंजिल तक चंद लोग ही पहुंच पाते हैं।
करणी माता की तपोभूमि पर जन्मी लाडो ममता रतनू ने ‘ वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन सीजन 7 ‘ का ग्रैंड फिनाले जीतकर इतिहास रच दिया।

17 से 20 मार्च तक कई राउंड में चले ग्रैंड फिनाले में ममता श्यामा रतनू ने सभी 52 काँटेस्टेन्ट को पछाड़ कर “मिसेज इंडिया “ ताज जीतकर पूरे भारत मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं।
एक साधारण गृहिणी से नेशनल लेवल के ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ग्रैंड फिनाले तक सफर की कहानी ग्रामीण ही नहीं शहरी महिलाओं के लिए भी बेहद प्रेरणादायी हैं।ममता ने पूरे देश के सामने महिला सशक्तिकरण का बेहद अनुपम उदाहरण पेश किया हैं।
कौन कहता आसमान में छेद नही होता…. ऐसे शुरू हुआ सफर
एक साधारण में परिवार जन्मी ममता की शादी जल्द ही हो गई थी।प्रतिभा से ओतप्रोत ममता की प्रतिभा गृहस्थी के बोझ तले दब गई।दो बेटों की मां ममता की मां की भी असाध्य रोग से जल्द ही स्वर्गवास हो गई थी।ऐसे में परिवार की बड़ी बेटी होने का फर्ज पीहर व ससुराल दोनों में बखूभी निभाया। ममता की इस प्रतिभा को उसी के बेटों ने पंख लगा दिए।एक ऑनलाइन साइट पर बेटों ने मां से पूछे बिना ही कांटेस्ट का फार्म भर दिया। फिर अपनी मां को मोटिवेट कर उनकी प्रतिभा की खूबियां बताई।नतीजा आज सबके सामने हैं। “कौन कहता है आसमान में छेद नही होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” ममता के बेटों ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया।
दुनिया ने देखी ‘ घर की लक्ष्मी’ की प्रतिभा
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचने के लिए ममता ने कठिन परिश्रम के बूते कई पड़ाव सफलतापूर्वक पार किए ।अपनी सफलता के लिए ममता अपने परिवार के स्नेह,समर्थन व सहयोग को श्रेय देते हुए बताती हैं जगत जननी मां करणी की कृपा से उसे ऐसा परिवार मिला जो उसके हर सुख-दुख में चट्टान की तरह साथ खड़ा हैं।ममता कहती हैं यही उसकी प्रेरणा व ताकत ने उसे उसे मंजिल तक पहुंचाया हैं। आत्मविश्वास से लबरेज ममता ने ग्रैंड फिनाले की तैयारियों के लिए कठिन परिश्रम किया था।मिसेज इंडिया ताज विजेता ममता को Abtak India News परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं ।









