अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 20 मार्च । पीएम श्री करणी राउमावि विद्यालय देशनोक में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया । कार्यक्रम अधिकारी शक्तिदान चारण ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी निर्देशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर विजय कुमार ओझा व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार दत ने देशनोक पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया ।

शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व और स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों को लगन के साथ करने तथा इस सप्तदिवसीय शिविर में सीखें गये अनुभवों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी । स्वच्छता के महत्व और डिजीटल साक्षरता के बारे में जानकारी प्रदान की ।शिविर में आयोजित होने वाली दैनिक गतिविधि रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया ।









