Home » युवा » देशनोक भीषण अग्निकांड : चार दिन बाद प्रशासन की टूटी कुम्भकर्णी निद्रा, शुक्रवार शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जायेगा- रविन्द्र सिंह ,ईओ

देशनोक भीषण अग्निकांड : चार दिन बाद प्रशासन की टूटी कुम्भकर्णी निद्रा, शुक्रवार शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जायेगा- रविन्द्र सिंह ,ईओ

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 12 मार्च । चार दिनों से भीषण अग्निकांड की त्रासदी से जूझ रहे देशनोक की आखिरकार जिला प्रशासन ने गुरुवार को सुध ली।बीकानेर एसडीएम महिमा कसाना ने देशनोक पहुंचकर भीषण आग से झुलस रहे एफसीआई गोदाम का निरीक्षण कर हालातो का जायजा लिया।आग पर काबू पाने की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए । इस दौरान देशनोक पालिका ईओ रविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

देशनोक पालिका ईओ रविन्द्र सिंह ने अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि हमारी अग्निशमन की टीम शुरू दिन से उपलब्ध संसाधनों के साथ मुस्तैदी से आग पर काबू पाने में जुटी हैं।जिला प्रशासन व बीकानेर निगम के साथ निरंतर संयोजन बनाकर आग पर काबू पाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।आग के धुंए से आमजन को हुई परेशानी का मुझे भी बेहद खेद हैं।उम्मीद हैं कल शुक्रवार शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जायेगा।साथ ही ईओ रविन्द्र सिंह ने अपनी अग्निशमन टीम के निरंतर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के जज्बे की सराहना की।

पूर्व पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

पूर्व भाजपा पार्षद लक्ष्मण दान ने देशनोक अग्निकांड स्थल का जायजा व निरीक्षण करने पहुंची बीकानेर एसडीएम महिमा कसाना को ज्ञापन सौंपकर आग नियंत्रण के आवश्यक आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाने की मांग रखी । साथ ही आग के धुंए से लोगो के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल असर की रोकथाम व सुरक्षा के माकूल इंतजाम की भी मांग की गईं। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा नेता व पूर्व पार्षद सीता दान,नथमल सुराणा व वीबी जी राम जी देशनोक मंडल संयोजक सुशील पड़िहार मौजूद रहे।

चार दिनों से आग बुझाने में जुटी पालिका की टीम

देशनोक पालिका की अग्निशमन टीम उपलब्ध सीमित संसाधनों के बावजूद आग पर नियंत्रण पाने में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हैं।
देशनोक पालिका अग्निशमन प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि चार दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में अभी भी लगी हुई हैं। पालिका अग्निशमन कर्मी मनफूल चौधरी,सुनीता सैनी,माया लोयल, मनोहर दान,धनराज बरासा,स्वरूप चारण की टीम लगातार चौथे दिन भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में