अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 1 फरवरी । वीबीजी राम जी देशनोक भाजपा मण्डल संयोजक सुशील परिहार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमाण का हृदय से आभार।
यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है।

इस बजट के तीन कर्तव्य हैं – निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं व अवसर, और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना।
आधुनिकता और विरासत का यह संगम स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा।









