Home » बजट 2024 » बजट 2025-26 » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण,बड़े ऐलान…Live.. रिफ्रेश करते रहे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण,बड़े ऐलान…Live.. रिफ्रेश करते रहे

अबतक इंडिया न्यूज 1 फरवरी । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार इसे रविवार को पेश किया जा रहा है. यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट होगा, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट है. यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद दूसरा पूर्ण बजट भी है. बजट से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी शुभकामनाएं. वहीं उन्हें दही चीनी खिलाई.

उत्तर भारत में स्थापित होगा NIMHANS 2.0

 Union Budget 2026 में सरकार ने उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है. इसके तहत NIMHANS 2.0 स्थापित किया जाएगा, जो देश के लिए एक प्रमुख mental health institute के रूप में कार्य करेगा. इससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी, प्रशिक्षण और शोध को मजबूती मिलेगी, और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल उपलब्ध कराई जा सकेगी.

Budget ने पर्यटन को युवा रोजगार और स्थानीय विकास का इंजन बनाया

Union Budget 2026 में पर्यटन सेक्टर को रोजगार सृजन, विदेशी मुद्रा कमाई और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के केंद्र में रखा गया है. सरकार ने इसके लिए संस्थान निर्माण, स्किलिंग, डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन और इको-टूरिज्म जैसी पहलें पेश की हैं.

प्रमुख घोषणाएं:

National Institute of Hospitality की स्थापना- National Council for Hotel Management और Catering Technology को अपग्रेड कर नए प्रशिक्षण और मानक तय किए जाएंगे.
ग्रासरूट स्किलिंग: 20 आइकोनिक पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स को 12 हफ्तों के हाइब्रिड कोर्स से प्रशिक्षित किया जाएगा, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के सहयोग से.
National Destination Digital Knowledge Grid- सभी सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन कर स्थानीय शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रोजगार सृजित किया जाएगा.
इको-टूरिज्म: हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, अराकू घाटी और पुदीगई मलाई में स्थायी पर्वतीय ट्रेल्स विकसित की जाएंगी.
वाइल्डलाइफ पर्यटन: ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुआ ट्रेल्स और पुलिकट झील के आसपास बर्ड-वॉचिंग ट्रेल्स बनाई जाएंगी.

सिंचाई और उच्च मूल्य फसलों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए खास घोषणाएँ कीं. उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में विविधता लाने, उत्पादकता बढ़ाने और किसान की आय बढ़ाने के लिए सरकार उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित करेगी.

सहारा वाली फसलें: तटीय क्षेत्रों में नारियल, काजू, कोको जैसी फसलों को बढ़ावा मिलेगा.
नट्स और फल: किसानों को अखरोट और पाइननट्स जैसी पौष्टिक और मूल्यवान फसलों में निवेश करने के लिए समर्थन मिलेगा.
इन पहलों का उद्देश्य किसानों की आय को स्थायी रूप से बढ़ाना और कृषि में स्मार्ट और लाभकारी उत्पादन को बढ़ावा देना है.

पशुपालन के लिए लोन- वित्त मंत्री

सरकार अब किसानों के लिए ऐलान कर रही हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि पशुपालन के लिए लोन दिया जाएगा. काजू और कोको के लिए समर्पित प्रस्ताव है. चंदन लकड़ी की गरिमा बनाने के लिए मदद का ऐलान हुआ है.

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाएगी सरकार

सरकार ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है. इसके अलावा 3 नए एम्स की भी घोषणा हुई है. सरकार ने बजट में युवाओं पर फोकस रखा है.

क्रिएटिव और डिज़ाइन शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा

ABGC (Animation, Broadcasting, Gaming, and Creative) सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Mumbai के Indian Institute of Creative Technologies को समर्थन देने और 15,000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेजों में ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने की योजना बनाई है. भारतीय डिज़ाइन इंडस्ट्री की बढ़ती मांग को देखते हुए, पूर्वी भारत में नई National Institute of Design की स्थापना की जाएगी. इसे चैलेंज रूट के जरिए डिज़ाइन शिक्षा और विकास को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. उच्च शिक्षा में, सरकार राज्यों को समर्थन देगी ताकि मुख्य औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जा सकें. इन अकादमिक ज़ोन में कई विश्वविद्यालय, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, स्किल सेंटर और आवासीय सुविधाएं होंगी.

 बजट में किस-किसपर जोर?

  • EMS PLI को बढ़ाकर ₹40,000 करोड़

  • रेयर अर्थ मिनरल के लिए कॉरिडोर

  • सेमीकंडक्टर सेक्टर की क्षमता बढ़ाने पर जोर

  • सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को बढ़ावा देने पर जोर

  • सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का प्रस्ताव

  • कैंसर, डायबिटीज दवाएं सस्तीं होंगी. इसके अलावा ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी.

  • भारत के ग्लोबल बॉयोफॉर्मा सेंटर बनाने पर फोकस.

  • रणनीतिक और अग्रणी क्षेत्रों में विनिर्माण का विस्तार

सरकार का फोकस परिवार को मिले ज्यादा पैसा: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस है कि परिवार को ज्यादा से ज्यादा पैसा दिया जाए. आगे कहा कि आज माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती भी है. इस पावन मौके पर मैं बजट पेश कर रही हूं.

वित्त मंत्री बोलीं- हमें नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनना है

वित्त मंत्री ने भाषण की शुरुआत में संत रविदास को याद किया. उन्होंने कहा कि 12 साल से देश का आर्थिक विकास हो रहा है. हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं. हमें दुनिया के बाजारों से जुड़ना होगा. हमारा लक्ष्य नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने का है.

बजट में अब तक क्या-क्या?

  • बायो फार्मा को 10,000 करोड़

  • सेमीकंडक्टर को 40,000 करोड़

  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लांच

  • देसी कपड़ों के लिए विशेष मदद

  • मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा

  • कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़

हमने 350 से अधिक सुधार शुरू किए: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने रोजगार और विकास के लिए कई काम किए हैं. 2025 में 350 से अधिक सुधारों को शुरू किया गया है. ये युवा शक्तियों का बजट है.

भारत बनेगा बायो फार्मा की शक्ति- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत बायो फार्मा की शक्ति बनेगा. इसके साथ ही 10 हजार करोड़ का ऐलान बायो फार्मा सेक्टर के लिए किया गया है. इससे डायबिटीज जैसी दवाओं को सस्ता किया जा सकता है.

तीन कर्तव्य पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में तीन कर्तव्य पर जोर है.

-अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में सुदृढ़ता बनाए रखकर आर्थिक विकास में तेजी लाना और उसे बनाए रखना

-आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का विकास कर भारत की समृद्धि में उन्हें मजबूत साझेदार बनाना

-सार्थक भागीदारी के लिए प्रत्येक परिवार, समुदाय, धर्म और क्षेत्र की संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना

बायोफॉर्मा शक्ति पर जोर- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को बेहतरी की रणनीति- बायोफॉर्मा शक्ति है. इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक बायोफॉर्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है. बायोफॉर्मा शक्ति का अगले पांच वर्षों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुभारंभ.

बजट से शेयर बाजार में जोरदार तेजी

संसद में साल 2026 का आम बजट पेश किया जा रहा है. इसका सीधा असर बाजार पर बढ़ता दिखाई दे रहा है. बजट की शुरुआत के बाद से ही बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है.

आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार ने खोला खजाना

सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के लिए खजाना खोल दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने इसके लिए 2 हजार करोड़ का ऐलान किया है. टीयर 2 और टीयर 3 शहरो का विकास होगा. 5 लाख + आबादी वाले शहरों का विकास होगा.

7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी सरकार

सरकार देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी. बजट में वित्त मंत्री ने इसका ऐलान किया है. मुंबई-पुणे के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा. बड़े शहरों के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *