अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 31 जनवरी । शनिवार को तड़के तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर पलाना व उदयरामसर के बीच श्री गंगानगर की ओर से पराली से भरे आ रहे ट्रक में अचानक आग लग गई।ट्रक ड्राइवर को भी आग की सूचना पास से गुजर से दूसरे वाहन चालक ने दी।
आग की सूचना पर देशनोक पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची।तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग बुझने के बाद भी कई घंटों तक धुंवा निकलता रहा।आग में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया ।गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।मौके पर मय जाप्ता पहुंचे देशनोक थाने के हेड कांस्टेबल पूरण मल स्वामी ने यातायात सुचारू करवाया।खबर लिखे जाने तक इस प्रकरण में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।








