अबतक इंडिया न्यूज नोखा 27 जनवरी । नोखा-बीकानेर रुट पर बस संचालन को लेकर नवली गेट नोखा पर दो पक्षों में बस रोककर हुई मारपीट प्रकरण में रासीसर निवासी मंडा ब्रदर्स के खिलाफ नोखा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ हैं। नोखा पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2),126(2),307,189(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं।

दर्ज मामले के अनुसार देशनोक निवासी अशोक कुमार की रिपोर्ट पर नोखा थाने में रासीसर निवासी सुभाष मंडा पुत्र हजारीलाल मंडा, अजय पुत्र भूपराम मंडा ,श्याम सुंदर पुत्र भैरूलाल मंडा ,राजेन्द्र पुत्र भैरूलाल मंडा व सुनील ,राकेश बिश्नोई पुत्र बस्तीराम ,फरसाराम पुत्र नारायणराम के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ हैं। बसें भी सीज की गई हैं।मामले की जांच नथाराम को सौंपी गई हैं।









