अबतक इंडिया न्यूज 31 दिसंबर । आज साल 2025 का अंतिम दिन 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार है। पंचांग के अनुसार आज पूरे दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। योग साध्य रात 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग लग जाएगा। करण बव दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु व कुंभ में राहु रहेंगे। मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से जानते हैं कि साल 2025 का अंतिम दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाल है?
मेष राशि का आज का राशिफल
उपाय: माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। गुड़ दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज का दिन फैमिली से जुड़े कार्यों में भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। सूर्य अष्टम भाव में है। बेवजह विवादों से बचें। स्टूडेंट्स ध्यान-योग करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चंद्रमा प्रेम संबंधों में मधुरता देगा। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान विवाह से चिंतित रह सकते हैं। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: माता दुर्गा जी की पूजा करें।
शुभ रंग: बैगनी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। स्टूडेंट्स स्टडी के प्रति समर्पित रहें। जॉब में नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। रुका सरकारी काम पूरा होगा। सेहत से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें। बाहर डिनर करें। करियर में नई शुरुआत हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु जॉब में सफलता देंगे। बिजनेस में लगातार सफलता मिल रही है। धन निवेश शेयर के पावर सेक्टर और मोटर्स में करें तो बेहतर है। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध और संशय से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: चावल-गुड़ दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
नवम चंद्रमा और पांचवें सूर्य शिक्षा और संतान को प्रगति देंगे। करियर में गुरु और चंद्रमा की मदद से सफलता मिलेगी। किसी सरकारी काम में विवाद संभव है। कई काम एक साथ करने से बचें। योग-ध्यान करें। ऊर्जा का सही उपयोग करें।
उपाय: सूर्योपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का आज का राशिफल
व्यस्त लम्हों से धार्मिक गतिविधियों के लिए समय निकाल लिया है। आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन में भावना और समर्पण से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स शिक्षा में उन्नति करेंगे। स्किन रोग से बचें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। मसूर-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
व्यावसायिक उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। जॉब में थोड़ा तनाव संभव है। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। प्यार में ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। बीपी-शुगर पेशेंट परहेज करें।
उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। क्रोध से बचें। धार्मिक पुस्तकें-तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
गुरु और मंगल स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। स्टूडेंट्स परफॉर्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस की चिंताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: पिताजी का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु और सूर्य सफलता देंगे। बिजनेस प्रमोशन में विलंब से डिस्टर्ब रहेंगे। जॉब वर्क के प्रति डेडिकेशन रखें। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। प्रेमी संग लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। सेहत बेहतर है।
उपाय: शिवलिंग पर दही-कुशोदक से अभिषेक करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि का आज का राशिफल
जॉब में बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। कार्य छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से हल करें। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। हनुमान जी की उपासना मदद करेगी। वाहन खरीदने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
उपाय: मसूर-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
जॉब की प्रॉब्लम अब खत्म हो सकती है। बिजनेस समस्याएं हल करें। सिस्टेमेटिक वर्क से काम सही समय पर पूरा होगा। टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ से परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करें। सेहत खराब हो सकती है।
उपाय: श्री गणेश उपासना करें। गेहूं-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल
व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में रुका प्रमोशन सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। शुगर पेशेंट तनाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स अध्ययन पद्धति सही रखेंगे। कोचिंग का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार में सफल रहेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Abtakindianews.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।







