Home » राजनीति » केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए मां करणी के दर्शन,प्रसादम योजना के विकास कार्यो का लिया फीडबैक

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए मां करणी के दर्शन,प्रसादम योजना के विकास कार्यो का लिया फीडबैक

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 दिसंबर । शुक्रवार को भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।मंदिर में शेखावत ने पूजन कर देश की खुशहाली व अमन -चैन की मंगल कामना की।मंदिर प्रन्यास की ओर से केंद्रीय मंत्री शेखावत का पारंपरिक स्वागत किया गया।शेखावत ने प्रसादम योजना के तहत देशनोक में चल रहे विकास कार्यो का फीडबैक लिया।इस अवसर पर प्रन्यास उपाध्यक्ष सीता दान,ट्रस्टी मेघदान ,पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष मोहन दान,मनोज दान,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हनुमान दान सहित देशनोक भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *