Home » लोकल न्यूज़ » स्वच्छता की सुदृढ़ीकरण के लिए देशनोक पालिका ने खरीदे 5 नए ट्रेक्टर, स्टेप-दर-स्टेप सभी आवश्यक दैनिक जन कार्यो को गति दी जा रही हैं -ईओ देशनोक पालिका

स्वच्छता की सुदृढ़ीकरण के लिए देशनोक पालिका ने खरीदे 5 नए ट्रेक्टर, स्टेप-दर-स्टेप सभी आवश्यक दैनिक जन कार्यो को गति दी जा रही हैं -ईओ देशनोक पालिका

अबतक इंडिया न्यूज 24 दिसंबर देशनोक । पिछले एक साल से बेपटरी हो चुकी सफाई व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए देशनोक नगर पालिका प्रशासन अब जनहित में गंभीर नजर आ रहा हैं।सफाई व्यवस्था में बाधक बन रहे खटारा कचरा संग्रहण वाहनों से निजात के लिए पालिका प्रशासन ने 5 नए ट्रेक्टर खरीदे हैं।
देशनोक नगरपालिका में नव पदस्थापित अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि देशनोक में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण करने के लिए एसबीएम के तहत 42 लाख रुपए के 5 नए ट्रेक्टर की खरीद की गई हैं।कस्बे की सफाई व्यवस्था के साथ साथ घर घर कचरा संग्रहण अभियान सुदृढ होगा। आमजन की सफाई,रोड़ लाइट सहित अन्य दैनिक कार्यों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जा रहा हैं।स्टेप बाय स्टेप सभी आवश्यक श्रेणी के कार्यो को गति दी जा रही हैं।राज्य व केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार स्वछ भारत मिशन को जमीनी स्तर गति देने के लिए सभी प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *