अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 13 दिसंबर । आगामी 16 दिसंबर मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बीकानेर दौरे पर रहेंगे । इस दौरान मुख्यमंत्री लूणकरणसर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे । कैबिनेट मंत्री व लूणकरणसर विधायक सुमित गोदरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सीएम उप जिला अस्पताल,185 करोड़ से कंवरसेन लिफ्ट खालो का कार्य ,100 करोड़ से कूजटी से पीपरा सड़क निर्माण का शिलान्यास करेंगे । कार्यक्रम की तैयारियां जोरों -शोरों पर है । कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित विधायक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ।








