अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 दिसंबर । पूर्व देशनोक भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष गेनाराम नायक का आज निधन हो गया । नायक की निधन की खबर से देशनोक भाजपा परिवार में शोक की लहर छा गई । कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने नायक के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । नायक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे । नायक के निधन पर देशनोक नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष श्री मती सुशीला सुथार ,पालिका उपाध्यक्ष सी मती तनुजा कंवर ,कोलायत विधानसभा के भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक देवेन्द्र सिंह चारण ,पार्षद चण्डी दान ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हेमंत भूरा ,विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ देशनोक के अध्यक्ष मुकेश सेवग सहित कई सामाजिक संस्थाओं व भाजपा नेता एव कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जताई हैं ।









