अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 5 दिसंबर । डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार सुबह 10ः30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण करेंगे।
जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर व देहात जिला, ब्लॉक,मण्डल,बूथ पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों आदि के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण सहित सभी सद्भावी कांग्रेसजनों को आमंत्रित किया गया हैं।









