अबतक इंडिया न्यूज 4 दिसंबर देशनोक । विप्र फाउंडेशन देशनोक इकाई ने जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी को ज्ञापन प्रेषित कर देशनोक रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन बुकिंग स्टाफ की ड्यूटी मे लापरवाही व यात्रीयों से बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय स्तर त्वरित जांच करवाकर सख्त कार्यवाही की मांग की हैं ।
ज्ञापन में कहा गया है कि विश्व स्तरीय आदर्श देशनोक रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित बुकिंग स्टॉफ मनीष कुमार चौहान व सुभाष भादू दोनों ही ड्यूटी पर सुबह लेट आते है शाम को समय पूर्व चले जाते है।यात्रियों से भी बदसलूकी करते है। इनकी लापरवाही के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इनकी लापरवाही व मनमर्जी के कारण अक्सर यात्रीयों को रिजर्वेशन से वंचित होना पड़ता है । दोनों स्टॉफ स्थानीय(बीकानेर जिला ) होने के कारण स्थानीय राजनीति में भी लिप्त है । रिटायरिंग रूम व डोमेट्री का दुरुपयोग करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है ।








