Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर-मिरज सुपरफास्ट अब एलएचबी रैक से चलेगी

बीकानेर-मिरज सुपरफास्ट अब एलएचबी रैक से चलेगी

अबतक इंडिया न्यूज 4 दिसंबर । जोधपुर। यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने बीकानेर-मिरज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में पारंपरिक आईसीएफ कोचों के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रैक लगाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20475/20476 में 8 दिसंबर से बीकानेर से तथा 9 दिसंबर से मिरज से एलएचबी रैक का संचालन शुरू होगा।

नई रैक संरचना में कुल 20 कोच रहेंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 5 थ्री-टियर एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल कोच और 2 लगेज/जनरेटर/ब्रेक वैन शामिल हैं।

डीआरएम के अनुसार एलएचबी कोच उच्च सुरक्षा,बेहतर गति क्षमता और अधिक स्थिरता प्रदान करते हैं,जिससे यात्रियों को और अधिक सुगम व गुणवत्तापूर्ण यात्रा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में