अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 22 नवंबर । लम्बे इंतज़ार के बाद आखिर कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी. इस सूची में कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं. कई नाम चौंकाने वाले भी हैं. बीकानेर ग्रामीण से विशनाराम सियाग. बीकानेर शहर से मदन गोपाल मेघवाल. बूंदी से महावीर मीणा. चित्तौड़गढ़ से प्रमोद सिंह सिसोदिया सिंह. चूरू से मनोज से मेघवाल. दौसा से रामजीलाल ओड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं डीडवाना कुचामन से जाकिर हुसैन गैसावत. धौलपुर से संजय जाटव. डूंगरपुर से गणेश घोघरा. हनुमानगढ़ से मनीष मक्कासर. जयपुर ग्रामीण पूर्व से गोपाल मीणा. जयपुर ग्रामीण पश्चिम से विद्याधर चौधरी. जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष का एलान नहीं हुआ है. इसके आलावा जैसलमेर से अमर दिन फकीर. जालौर से रमीला मेघवाल. झुंझुनू से रीता चौधरी. जोधपुर ग्रामीण से गीता बरवड़. जोधपुर शहर से ओमकार वर्मा को जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है.
मदन गोपाल मेघवाल के बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर हैं । एड. संजय गोयल ने खुशी जताते हुए मेघवाल को बधाई दी है । गोयल ने कहा कि मदन गोपाल मेघवाल कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित स्वच्छ छवि वाले नेता हैं । राजनीति के इतर वो सामाजिक सेवा मे भी सदैव सक्रिय रहते हैं ।
यहां देखे सूची –











