October 12, 2025 9:18 am

Latest News
कर्क, कन्या समेत 7 राशियों को भाग्य के साथ से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, सिंह वाले इस मामले पर ध्यान दें! पढ़ें आज का राशिफल राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किए करणी माता के दर्शन , भजनलाल सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री जंग रुकवा दो मालिक! जेलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार, गाजा के बाद अब यूक्रेन में भी थमेगी मिसाइलों की बौछार? पलाना में कानून एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल का हुआ स्वागत

Home » धर्म » हरियाली सावन की धूम, विजयलक्ष्मी को मिला तीज अवॉर्ड

हरियाली सावन की धूम, विजयलक्ष्मी को मिला तीज अवॉर्ड

अबतक इंडिया न्यूज 3 अगस्त बीकानेर । रंगा महिला मंडल द्वारा रविवार को हरि हैरिटेज में सावन तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित युवतियों व महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा देवी, राजकुमारी, सरोज ने दीप प्रज्वलन की। इसके बाद महिलाओं ने राजस्थानी सावन के गीतों पर नृत्य कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम से जुड़े मोनिका, योगेश्वरी, नंदनी ने बताया कि सावन थीम पर मेंहदी डांस, नींबू दौड़, म्यूजिकल चेयर, सिंगिग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रेयांश, वसुधा, प्रियांशी, दक्ष द्वितीय स्थान पर यशश्वी, कौस्तुभ, समृद्धि , देव और तृतीय स्थान पर वसुधा, मैत्रिका, शिवांश, अंशु और इशिता रही। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस में विजयलक्ष्मी को सावन तीज का अवॉर्ड दिया।

कार्यक्रम से जुड़े उमा, योगिता, ज्योति ने बताया कि सावन का महीना भोलेनाथ के साथ महिलाओं का प्रिय महीना होता है। इस पूरे महीने महिलाएं खुलकर आनंद लेती है। इस दौरान ज्योति, शशि, सोदरा, इंद्रा, रुखमन, मोना ने अपने बचपन की यादें साझा कर अनुभव शेयर किए । मंच का संचालन प्रीति, अनंता ने किया। प्रतियोगिता मंडल में सीमा, वर्षा, कीर्ति, दीपिका, भूमिका, हिमांशी की रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!