Home » शिक्षा » बीकानेर की बेटी माधवी शर्मा ने बढ़ाया गौरव, विधि विषय में पीएचडी की उपाधि के लिए हुईं योग्य घोषित

बीकानेर की बेटी माधवी शर्मा ने बढ़ाया गौरव, विधि विषय में पीएचडी की उपाधि के लिए हुईं योग्य घोषित

माधवी शर्मा

अबतक इंडिया न्यूज 28 नवंबर बीकानेर। बीकानेर की बेटी माधवी शर्मा ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। स्वर्गीय गौरी शंकर शर्मा की सुपुत्री माधवी शर्मा ने टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर से विधि विषय में पीएचडी शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान किए जाने के लिए योग्य घोषित किया गया है।

माधवी शर्मा का शोध कार्य “The Right to Privacy in India Amidst the Information Technology Revolution: Analyzing Emerging Trends and Future Challenges” विषय पर आधारित रहा। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी के तेजी से बदलते दौर में भारत में निजता के अधिकार, उससे जुड़े उभरते कानूनी पहलुओं और भविष्य की चुनौतियों का विस्तृत अध्ययन एवं विश्लेषण किया गया है। उनका शोध विधि संकाय के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें शोध निर्देशक के रूप में डॉ. कप्तान चंद ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

माधवी शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता श्रीमती सुंदर देवी शर्मा के निरंतर सहयोग, त्याग और प्रेरणा को दिया। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता गौरी शंकर शर्मा के आशीर्वाद, संस्कारों और जीवन मूल्यों को भी अपनी सफलता का आधार बताया। माधवी के अनुसार, उनकी माता ने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार के अन्य सदस्यों का स्नेह एवं सहयोग भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा।

माधवी की इस उपलब्धि से परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

माधवी शर्मा की यह सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों से यह संदेश दिया है कि पारिवारिक संस्कारों और मजबूत संकल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *