बीकानेर, 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जारी सूची के अनुसार बीकानेर जिले में कुल 17 लाख 73 हजार 719 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 9 लाख 37 हजार 259 पुरुष, 8 लाख 36 हजार 442 महिला तथा 18 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने जिला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक हार्ड कॉपी और फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी दल प्रतिनिधियों को निःशुल्क सौंपी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची विभागीय वेबसाइट (https://election.rajasthan.
4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन
निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रतनू ने बताया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 28 दिसंबर तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा किया जाएगा और 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। पारदर्शिता के लिए दावे-आपत्तियों की साप्ताहिक सूची कार्यालय के बाहर चस्पा करने के साथ-साथ वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और दलों के साथ साप्ताहिक बैठक कर साझा भी की जाएगी।
ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की सुविधा
मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। यह प्रक्रिया ECINet ऐप, वोटर्स पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) या संबंधित बीएलओ के माध्यम से पूरी की जा सकती है। ईआरओ के किसी निर्णय से असंतुष्ट होने पर 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रथम अपील और उसके बाद 15 दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (राजस्थान) के समक्ष द्वितीय अपील की











