अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 30 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पांचों पंचायत समितियों में कुल 2,83,779 मतदाताओं ने वोट डाले। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 85.70 रहा।
मतदान के आंकड़ों में बज्जू खालसा पंचायत समिति ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। यहां 89.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दूसरी ओर, कोलायत पंचायत समिति में 83.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पांचों पंचायत समितियों में सबसे कम रहा।
पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति के अनुसार, बज्जू खालसा में कुल 71,775 मतदाताओं में से 64,117 ने मतदान किया। यहां वोटिंग प्रतिशत 89.33 रहा। बीठनोक में 35,975 मतदाताओं में से 31,211 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 86.76 दर्ज किया गया।
बीकानेर पंचायत समिति में कुल 1,22,554 मतदाताओं में से 1,04,010 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 84.87 रहा। हदां में 43,039 मतदाताओं में से 36,423 ने मतदान किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 84.63 रहा। वहीं, कोलायत में 57,776 मतदाताओं में से 48,018 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 83.11 दर्ज किया गया।
पांचों पंचायत समितियों के आंकड़ों की तुलना करें तो बज्जू खालसा 89.33 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। बीठनोक में 86.76 प्रतिशत, बीकानेर में 84.87 प्रतिशत, हदां में 84.63 प्रतिशत और कोलायत में 83.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
द्वितीय चरण में हुए इस मतदान के बाद सरपंच पद के प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य मतदाताओं के फैसले पर निर्भर है। अब चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं।












