Home » खेल » देशनोक के रविराज सिंह राजपूत ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 2 गोल्ड और 1 सिल्वर

देशनोक के रविराज सिंह राजपूत ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 2 गोल्ड और 1 सिल्वर

पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक
अबतक इंडिया न्यूज 13 अक्टूबर देशनोक। पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देशनोक के होनहार छात्र रविराज सिंह राजपूत ने 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
​नोखा के राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में रविराज सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लंबी कूद (Long Jump) एवं त्रिकूद (Triple Jump) स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया। इसके साथ ही ऊंची कूद (High Jump) स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।
​विद्यालय की शारीरिक शिक्षा व्याख्याता श्रीमती विमला भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है।
​विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक
पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक
छात्र रविराज सिंह राजपूत के विद्यालय लौटने पर शाला परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्य शक्ति सिंह बिठू ने छात्र की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रविराज की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
​सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने रविराज को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.