Home » राजस्थान » बुधवार को बीकानेर में होगा डाक अदालत का आयोजन

बुधवार को बीकानेर में होगा डाक अदालत का आयोजन

डाक अदालत

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 5 अक्टूबर। डाकघर अधीक्षक कार्यालय में 7 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 11 से 12 बजे तक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

डाकघर अधीक्षक ने बताया कि डाक अदालत में काउंटर सेवाएं, मनीऑर्डर, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, स्पीड-पोस्ट, पार्सल, बीमाकृत वस्तुएं, विदेशी डाक वस्तुएं जैसी अन्य डाकघर से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डाक अदालत के लिए आवेदन पत्र एवं लिफाफे पर ‘डाक अदालत’ लिखकर कार्यालय में भेजा जाए। साथ ही उपभोक्ता वीडियो कांफ्रेंस लिंक (http://meet.google.com/nko-hcpp-biy) के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। शिकायतकर्ता डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.