Home » लोकल न्यूज़ » दीपावली से पूर्व जनपथ की तर्ज पर सजेगी देशनोक की प्रमुख सड़क, मनुज देपावत मूर्ति से अस्पताल तक सड़क का होगा भव्य सौंदर्यीकरण

दीपावली से पूर्व जनपथ की तर्ज पर सजेगी देशनोक की प्रमुख सड़क, मनुज देपावत मूर्ति से अस्पताल तक सड़क का होगा भव्य सौंदर्यीकरण

देशनोक

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 सितंबर । कस्बे के मुख्य मार्ग को नया और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कवि मनुज देपावत मूर्ति (सर्किल) से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) तक के मार्ग का जनपथ की तर्ज पर लगभग तीस लाख रुपए की लागत से  व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कार्य कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की अनुशंसा और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कराया जा रहा है।

नगर पालिका अधिशाषी  अधिकारी (EO) रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट को आगामी दीपावली त्योहार से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को त्योहार पर एक खूबसूरत और जगमगाता मार्ग मिल सके।

प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं:

  • डेकोरेटेड एवं रंग-बिरंगी लाइटें:
  • कवि मनुज देपावत सर्किल से लेकर अस्पताल तक के पूरे मार्ग पर आकर्षक डेकोरेटेड लैंप और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा।
  • पेवर ब्लॉक व पौधारोपण:
  • सीसी रोड के दोनों किनारों पर पैदल चलने वालों के लिए रंगीन पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे और हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधे लगाए जाएंगे।
  • सुगम एवं सुरक्षित आवागमन:
  • इस सौंदर्यीकरण से न केवल देशनोक का आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि रात के समय अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, परिजनों और राहगीरों को बेहतर रोशनी और सुरक्षित माहौल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *