Home » लोकल न्यूज़ » एक से सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह, होंगे विभिन्न आयोजन

एक से सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह, होंगे विभिन्न आयोजन

समाज कल्याण सप्ताह

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 30 सितम्बर। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, वयोवृद्ध, महिलाओं, बच्चों तथा विशेष योग्यजनों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना और सामाजिक कुरीतियों-बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज और नशाखोरी के विरुद्ध जनचेतना जागृत करना है।

​जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने द्वारा जारी आदेश अनुसार सप्ताह का शुभारंभ 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में किया जाएगा। इस दिन पात्र व्यक्तियों की नवीन पेंशन जारी करना, वयोवृद्ध नागरिकों का सम्मान, बंद पेंशन स्वीकृतियां, चिकित्सा शिविर, वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जन चेतना शिविर और विचार गोष्ठी का आयोजन प्रातः 10.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपना घर वृद्धजन वृंदावन एन्क्लेव जयपुर रोड, जयभीम वृद्धाश्रम सिने मैजिक के पास आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में वृद्धजनों के स्वास्थ्य के की जांच, चश्में, छड़ी पुस्तकें आदि का वितरण किया जाएग।

इसी प्रकार ​2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों के कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन गांधी पार्क में प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा और स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्रावासों में स्वच्छता अभियान, अस्पृश्यता निवारण पर गोष्ठी तथा बस्तियों में बिजली-पानी की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

वहीं ​​3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जेल के बंदियों की समस्याओं पर गोष्ठी, पारिवारिक विवाद सुलझाना, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं विधिक सहायता तथा पालनहार योजना के लाभ के लिए पात्र बंदियों के प्रकरण तैयार करना तथा भिक्षवृति मुक्ति के लिए कार्य योजना तैयार करना व भिक्षावृति करने के वालों के प्रुनर्वास करना आदि कार्यक्रमों का आयोजन दोपहर 3 बजे से केन्द्रीय करागृह में किया जाएगा।

इसी श्रृंखला में ​4 अक्टूबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन आंगनवाड़ी केंद्रों व बालगृहों का निरीक्षण व साफ सफाई अभियान, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 11 बजे से जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों व राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृहों तथा राजकीय बालिका गृह में किया जाएगा।

वहीं ​​5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन महिला अधिकारों पर गोष्ठी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य जांच नारी निकेतन महिला पुलिस थाने के पास में दोपहर 2 बजे की जाएगी।

इसी प्रकार ​6 अक्टूबर को जन जागृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सामाजिक कुरीतियों- दहेत प्रथा, बाल विवाह, पर्दा प्रथा, मृत्यु भोज आदि के विरुद्ध चेतना, नशा मुक्ति हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सेमीनार और प्रचार सामग्री का वितरण प्रातः 10 बजे से नशा मुक्ति केन्द्र पुर्नवास केन्द्र दंतोर तथा वरदान हॉस्पिटल में किया जाएगा।

अंतिम दिन ​7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन दिव्यांगजनों के खेलकूद प्रतियोगिताएं, कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण, स्वरोजगार ऋण के शिविरों का आयोजन प्रातः 10.15 से दोपहर 2 बजे तक सेवा आश्रम-2 जारी निकेतन तथा अपना परिवार मानसिक विमंदित एवं पुनपुनर्वास गृह बादनूं व नोखा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *