अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 19 अगस्त । देशनोक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी डिजिटल पेमेंट ऐप (फोन-पे) के जरिए दुकानदारों से ठगी और चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

फर्जी पेमेंट ऐप से देते थे झांसा
पुलिस के अनुसार, बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस), बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत (पुलिस निरीक्षक) और आनन्द सिंह (सउनि) की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 91/2026 धारा 303(2), 304(2) बीएनएस के तहत आरोपी हितेश रावत (20 वर्ष, निवासी रामदेव का मंदिर, कोरिया का मोहल्ला, बीकानेर) को गिरफ्तार किया।
ऐसे अंजाम देते थे वारदात
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हितेश अपने मुख्य साथी लक्की भूट्टा के साथ मिलकर बीकानेर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दुकानदारों को निशाना बनाता था। दोनों आरोपी दुकानों से सामान खरीदते थे और फर्जी फोन-पे (PhonePe) ऐप का इस्तेमाल कर स्क्रीन पर झूठा ट्रांजैक्शन (Fake Transaction Screen) दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी सुमन शेखावत, एएसआई आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल रविशंकर, आत्मा राम शामिल रहे। कांस्टेबल दिनेश की कार्यवाही मे मुख्य भूमिका रही।












