Home » देश » होर्मुज से क‍िन देशों को गुजरने दे रहा है ईरान और क्‍यों? क‍िस जुगाड़ से न‍िकल रहे चीन के जहाज

होर्मुज से क‍िन देशों को गुजरने दे रहा है ईरान और क्‍यों? क‍िस जुगाड़ से न‍िकल रहे चीन के जहाज

अबतक इंडिया न्यूज 18 मार्च । ईरान -इजराइल युद्ध को अठारह दिन बीत चुके हैं और इसका सबसे भयानक असर स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पड़ा है. ईरान ने इस अहम समुद्री रास्ते की एक तरह से नाकेबंदी कर दी है, जिससे दुनिया भर में तेल संकट का डर पैदा हो गया है. हालात इतने खराब हैं कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इस रास्ते से सिर्फ 21 तेल टैंकर ही गुजर पाए हैं. जबकि युद्ध से पहले हर दिन सौ से ज्यादा जहाज यहां से निकलते थे. इस नाकेबंदी के कारण समंदर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है. ओमान की खाड़ी में लगभग 400 जहाज अटके हुए हैं और हजारों नाविक बीच समंदर में फंसे हैं. ईरान ने पूरे इलाके पर कड़ी पकड़ बना रखी है, लेकिन वह कुछ चुनिंदा जहाजों को सुरक्षित निकलने का रास्ता भी दे रहा है. तो आख‍िर वो कौन से देश हैं, ज‍िन्‍हें ईरान गुजरने दे रहा है और क‍िसे मारने की धमकी दे रहा है.

चीन ने क्‍या भ‍िड़ाई तरकीब
इस संकट के बीच चीन के जहाज लगातार अपनी राह बना रहे हैं. ईरान उन जहाजों को निशाना नहीं बना रहा है, जिनका सीधा संबंध चीन से है. यही वजह है क‍ि कई जहाज अपनी पहचान को चीन से जोड़ रहे हैं. ऐलान कर रहे हैं क‍ि या तो उनका माल‍िक चीन का है या फ‍िर उस जहाज के क्रू मेंबर चीन के रहने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *