अबतक इंडिया न्यूज 12 नवंबर देशनोक । बीकानेर विकास प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद से ही लगातार कोई न कोई विवाद आए दिन सामने आ रहे हैं।कभी कार्यालय स्थान को लेकर तो कभी ओरण गोचर भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद सामने आ रहे है।अब नया विवाद भूमि कन्वर्जन शुल्क को लेकर आया हैं।
देशनोक के समीपवर्ती गांव गीगासर के एक भूखण्ड का गैर कृषि में कन्वर्जन को लेकर प्रकरण सामने आया हैं।आवेदनकर्ता पीरबक्स ने बीडीए पर मनमाना कन्वर्जन शुल्क वसूली का आरोप लगाते हुए सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा हैं।पीरबक्स ने अपने पत्र में बीडीए द्वारा निर्धारित ऑफ लाइन व ऑनलाइन शुल्क ब्यौरा देते हुए भारी भरकम शुल्क अंतर का चौकाने वाला खुलासा किया हैं।मुख्यमंत्री से डीएलसी के दर के अनुसार कन्वर्जन शुल्क निर्धारण की गुहार लगाई हैं।
क्या है प्रकरण

पीरबक्स ने 618.08 वर्ग मीटर कृषि भूमि को गैर कृषि प्रयोजन(पेट्रोल पंप) हेतु 24 फरवरी 2025 को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया था।ऑनलाइन कन्वर्जन शुल्क 4 लाख 35 हजार 679 रुपए की राशि बताई गई।ऑनलाइन आवेदन के बाद बीडीए कार्यालय में जब संपर्क किया तो शुल्क राशि 18 लाख 25 हजार 16 रुपए की शुल्क सूची थमा दी गई जो ऑनलाइन शुल्क से कई गुणा ज्यादा हैं।इस बाबत जब अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि बीडीए अधिकार में आनेवाली भूमि चाहे बीकानेर कोटगेट हो या गीगासर गांव शुल्क एक समान ही होगा। जबकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डीएलसी दर में भारी अंतर है।








