अबतक इंडिया न्यूज 21 दिसंबर बीकानेर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जोधपुर प्रांत के 61वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर मंत्री मेहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार टोलियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं तथा लगातार पोस्टर विमोचन किए जा रहे हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रमों में राघव सरलोइया, पूनम मेड़तिया, छाया पांडेय, वैभव, नीरज, वेदांत, सत्यपाल, ऋषभ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन एवं विद्यार्थियों को अधिवेशन की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।
महानगर मंत्री मेहुल शर्मा ने कहा कि एसकेएआरयू बीकानेर में होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत का 61वां प्रांतीय अधिवेशन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अधिवेशन के माध्यम से विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों, संगठन की नीतियों और विचारों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। आगामी दिनों में प्रचार-प्रसार की गतिविधियां और अधिक तेज की जाएंगी।








