अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 22 फरवरी । ‘ नर सेवा ही नारायण सेवा ‘ की तर्ज पर मानव व सामाजिक सेवा में अग्रणी सेवारत बोथरा फाउंडेशन देशनोक द्वारा निःशक्तजन की सेवार्थ देशनोक में तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।यह विशाल शिविर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग बीकानेर ,श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व बोथरा फाउंडेशन देशनोक (कोलकाता ) के संयुक्त तत्वाधान में 24 ,25 व 26 फरवरी को देशनोक स्थित श्री करणी मंडल औषधालय में आयोजित किया जायेगा।फाउंडेशन के श्रीमती जड़ाव देवी -स्व.दीपचंद बोथरा ,कैलाश व अशोक बोथरा द्वारा सभी से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आह्वान किया गया हैं।

शिविर में मिलेंगे ये उपकरण
24 फरवरी से आयोजित होने वाले इस शिविर में जरूरतमंद निःशक्तजनों को निशुल्क जयपुर फुट ,केलिपर, कृतिम हाथ ,तिपहिया साइकिल,व्हील चेयर ,वैशाखी व वृद्धजनों के लिए कान की मशीन एवं छड़ी वितरित किए जायेंगे।
विशेष आग्रह
शिविर में मिलने वाले निशुल्क उपकरणों के लिए लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं इनकी फोटो कॉपी साथ लाने के लिए आयोजक मंडल द्वारा विशेष आग्रह किया गया हैं।








