Home » राज्य » मध्य प्रदेश » ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी

अबतक इंडिया न्यूज 27 नवंबर । आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कार्मिक विभाग ने यह नोटिस किया है. ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया है. संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा था- आरक्षण तब तक मिलना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं कर दे या संबंध ना बना ले,,

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान आईएएस संतोष वर्मा ने कहा, “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए.” उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. कई संगठनों ने इसे अमर्यादित और असंवेदनशील टिप्पणी करार दिया.

ब्राह्मण संगठनों का फूटा गुस्सा

बयान सामने आते ही विप्र फाउंडेशन सहित अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज व कई ब्राह्मण संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई. विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा  ने कहा कि यह बयान ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान है और इस पर FIR दर्ज होनी चाहिए.

उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया, तो ब्राह्मण समाज पूरे देश  में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा.

संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संतोष वर्मा ने जानबूझकर और सोची-समझी साजिश के तहत ब्राह्मण समाज की बेटियों और महिलाओं को लक्ष्य बनाकर अत्यंत आपत्तिजनक, घृणित और भद्दी टिप्पणी की है, जो किसी भी सभ्य समाज में पूरी तरह अस्वीकार्य और असहनीय है.

विवाद बढ़ने पर दी सफाई

विरोध बढ़ने के बाद आईएएस संतोष वर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा, “मेरी भावना किसी समाज, किसी धर्म या किसी व्यक्ति को अपमानित करने की नहीं थी. अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुँची है तो मैं माफ़ी मांगता हूं. मैंने कभी भी बेटियों का अपमान नहीं किया. मेरे पूरे बयान को कुछ लोग अपने फायदे के लिए गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *