Home » टॉप न्यूज़ » पीड़ित महिलाओं की चिकित्सा सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए शहरी क्षेत्र में स्थापित होगा सखी वन स्टॉप सेंटर-द्वितीय

पीड़ित महिलाओं की चिकित्सा सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए शहरी क्षेत्र में स्थापित होगा सखी वन स्टॉप सेंटर-द्वितीय

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 10 अगस्त। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा सुविधा तथा विभिन्न स्थाई और अस्थाई आश्रय जैसी सुविधाएं देने के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन पीबीएम अस्पताल परिसर में किया जा रहा है। इन सेवाओं का विस्तार करते हुए अब बीकानेर पश्चिम में भी सखी वन स्टॉप सेंटर-द्वितीय की स्थापना की जा रही है। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि इसका उद्घाटन बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर द्वारा सोमवार प्रातः 11 बजे किया जाएगा। वर्तमान में केंद्र का अस्थाई संचालन नत्थसूर गेट के बाहर स्थित डिस्पेंसरी संख्या 6 परिसर में शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र और आसपास के गांवों की महिलाओं को राहत व सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *