Home » युवा » राजस्थान में पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें किस कैटेगरी की कितनी कटऑफ

राजस्थान में पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें किस कैटेगरी की कितनी कटऑफ

अबतक इंडिया न्यूज 31 दिसंबर । साल 2025 का आखिरी दिन राजस्थान के हजारों युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बुधवार 31 दिसंबर को पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो अब आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस भर्ती के जरिए राजस्थान में पटवारी के कुल 3705 पदों को भरा जाना था. इसमें से 3183 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए और 522 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए रखे गए थे. डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसके बाद आज फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में कुल 3320 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है.

फाइनल कटऑफ अंक (Final Cut-off Marks):

  • सामान्य (General): 253.45

  • सामान्य ईडब्ल्यूएस (EWS): 247.28

  • ओबीसी (OBC): 250.09

  • एससी (SC): 233.69

  • एसटी (ST): 230.95

यह साल पटवारी अभ्यर्थियों के लिए काफी उतार-चढ़ाव और चुनौतीपूर्ण भरा रहा. लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को राज्य भर में दो पारियों में आयोजित हुई, जिसमें करीब 6.76 लाख उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई. लिखित परीक्षा का परिणाम 3 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था. सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जांच 8 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच पूरी की गई था. आज 31 दिसंबर को बोर्ड ने पात्र पाए गए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट और कट-ऑफ जारी कर दी है.

 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. वहां ‘Results’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद “Final Selection List for Patwari Exam 2025” वाले लिंक को खोलें. इसमें एक FDF फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर ढूंढ सकते हैं.

अब जिन अभ्यर्थियों का चयन हो गया है, उन्हें जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा जिला आवंटन किया जाएगा और उसके बाद नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. सफल उम्मीदवारों के लिए नए साल का जश्न अब दोगुना हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *