Home » राजनीति » राजस्थान : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल पर सरकार देगी मुआवजा

राजस्थान : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल पर सरकार देगी मुआवजा

अबतक इंडिया न्यूज 23 मार्च । राजस्थान में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इस पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. सभी जिला कलेक्टरों को फसल खराबी की गिरदावरी कराने के आदेश जारी किए गए हैं. रेवेन्यू विभाग को पूरे प्रदेश से रिपोर्ट जुटाने के लिए कहा गया है.

मंत्री ने बताया कि जिन किसानों की 33 प्रतिशत से अधिक फसल खराब हुई है, उन्हें नियमानुसार राहत दी जाएगी. साथ ही हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि का डाटा भी तेजी से एकत्र किया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देकर राहत पहुंचाई जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *