October 12, 2025 7:45 am

Latest News
राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किए करणी माता के दर्शन , भजनलाल सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रतिबद्ध- संसदीय कार्य मंत्री जंग रुकवा दो मालिक! जेलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार, गाजा के बाद अब यूक्रेन में भी थमेगी मिसाइलों की बौछार? पलाना में कानून एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल का हुआ स्वागत कफ सिरप मामला : कैग रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, 31 फीसदी सैंपल टेस्ट नहीं हुए

Home » देश » किन्नर समाज की मुस्कान बहन ने किया भगवान शंकर का अभिषेक ,बताए आध्यात्मिक लाभ

किन्नर समाज की मुस्कान बहन ने किया भगवान शंकर का अभिषेक ,बताए आध्यात्मिक लाभ

अबतक इंडिया न्यूज 2 अगस्त बीकानेर। मां सरस्वती वेदाश्रम धीरज नगर विहार में शुक्रवार के दिन किन्नर समाज से मुस्कान बहन ने शिवाभिषेक किया। इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि मुस्कान देवी के साथ उनके साथी गणों ने भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु अभिषेक किया। इस अवसर मुस्कान बहन ने कहा कि सावन का महिना भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित मास है। शिवाभिषेक करने से रोग और दुखों का नाश होता है। नियमित रूप से अभिषेक करने वाले को मोक्ष प्राप्त होता है साथ ही गृहक्लेश व दुख दूर होते हैं। मुस्कान बाई जी के साथ उनके अनेक अनुयायी भी पहुंचे। इस अवसर पर आश्रम अधिष्ठाता पंडित मुरलीधर पुरोहित ने आये हुए सभी अतिथियों का मंत्रोच्चारण सहित स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर पंडित आसाराम किराडू, पंडित संतोष व्यास, पंडित उमेश पंडित सुरेश पंडित गोविंद किराडू, लोकेश व्यास, अशोक बन सहित अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!