अबतक इंडिया न्यूज 3 फरवरी । भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 3,500 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में करीब 1,200 अंक की तेजी आई। मजह 15 मिनट में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये उछलकर 468.32 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। सुबह 10.30 बजे सेंसेक्स 2317.24 अंक यानी 2.84% की तेजी के साथ 83,983.70 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 704.05 अंक यानी 2.81% की तेजी के साथ 25,792.45 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
सेंसेक्स के शेयरों में अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, इटरनल, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो, सन फार्मा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी में तीन से 7 फीसदी तक तेजी आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप में भी 2.5 से 2.75 फीसदी तक तेजी आई। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा में तीन फीसदी से ज्यादा तेजी रही।









