Home » क्राइम » रेवड़ चरवाहा चेतन ने मांगी शादी में जानें की छुट्टी ,मालिक ने मारकर पेड़ पर लटकाया, हत्या का मामला दर्ज

रेवड़ चरवाहा चेतन ने मांगी शादी में जानें की छुट्टी ,मालिक ने मारकर पेड़ पर लटकाया, हत्या का मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज 14 फरवरी देशनोक । देशनोक थाने में 13 वर्षीय रेवड़ चरवाहे की हत्या कर बैर के पेड़ से लटकाने का सनसनीखेज हत्या व एससी/एसटी एक्ट का मामला सामने आया हैं।मृतक के पिता की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं।इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह करेंगे।
       देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक चेतनराम पुत्र इसर राम सांसी निवासी सुरधना चौहानन के पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 13 फरवरी शुक्रवार को दिन में 11 बजे गीगासर की रोही में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।आरोप है कि मृतक चेतनराम देवीसिंह का रेवड़ चराने का काम करता था।चेतनराम राम शादी में जाने के लिए छुट्टी की जिद्द की जिससे गुस्साएं देवीसिंह व उसके पुत्र चैनसिंह व महेंद्र सिंह ने एक राय होकर चेतनराम की हत्या कर दी।हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बैर के पेड़ से लटका दिया।सूचना पर पुलिस,परिजन व ग्रामीण पहुंचे एवं शव को बीकानेर पीबीएम ले गए।शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *