October 12, 2025 2:19 pm

Latest News
गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ को लेकर आज बीकानेर में होगी विप्र फाउंडेशन की अहम बैठक कांग्रेस के कद्दावर नेता डूडी की स्मृति में बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित ,राष्ट्रीय सचिव लिलोठिया ने ली संगठन सृजन अभियान की मीटिंग विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक ओझा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ परशुराम कुंड विकास कार्यों का लिया जायज ,डेप्यूटी सीएम चाऊना मीन से की मुलाकात कर्क, कन्या समेत 7 राशियों को भाग्य के साथ से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, सिंह वाले इस मामले पर ध्यान दें! पढ़ें आज का राशिफल राजस्थान में धर्म परिवर्तन कानून के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन, बोले- कानून संविधान की भावना के खिलाफ हनुमान बेनीवाल फिर बने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के 2028 के विधानसभा चुनाव पर नज़र

Home » देश » राष्ट्र जागरण के रुप में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

राष्ट्र जागरण के रुप में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 10 जुलाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में आज गुरु पूर्णिमा उत्सव राष्ट्र जागरण के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर चौबिस घंटे से किये गये गायत्री मंत्र के अखंड जप साधना की पुर्णाहुति की गई जिसमें 51 साधकों द्वारा 51 हजार गायत्री मंत्र जप किया गया। साधकों और याजकों की संख्या अनुसार गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा, गायत्री महाशक्ति, महामृत्युंजय भगवान शिव और पर्व पूजन के रूप में भगवान व्यास का पूजन किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा, नवगृह तथा राष्ट्र जागरण के निमित्त विशेष आहुतियां दी गई। वहीं गुरु दीक्षा, पुंसवन, विद्यारंभ तथा अन्नप्राशन संस्कार करवाये गये।

जिला समन्वयक मुकेश व्यास द्वारा गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण के इस महापर्व पर आयोज्य राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथयात्रा के संबंध में विशेष जानकारी दी गई जो एक सितम्बर से बीकानेर जिले में कीतासर श्रीडुंगरगढ़ की ओर से प्रवेश कर दो माह तक सभी तहसीलों के गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी जायेगी। शताब्दी वर्ष पर आयोज्य ज्योति कलश रथयात्रा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु इक्कीस साधकों द्वारा संकल्प लिये गये जो प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करेंगे। यज्ञाचार्य डाॅ उमाकांत गुप्त के सानिध्य में साधकों ने 51 हजार गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इसके बाद एक पौधा मां के नाम अभियान में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के निमित्त पींपल का पौधा रोपण किया गया। सायंकालीन संगीतमय दीप-यज्ञ, गायत्री चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन कल प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने किया। यज्ञ में जिला समन्वयक मुकेश व्यास, देवालय प्रबंधन समिति संयोजक प्रवीण तंवर, हरिसिंह गौड़, भरतसिंह पड़िहार, भासंज्ञान परीक्षा जिला संयोजक सतीश तंवर, ट्रस्टी राधेश्याम नामा, किशनलाल खत्री, ललिता शर्मा, सरला चौधरी, पिंकी चौहान, मधुबाला शर्मा, ज्योति सोनी और शोभा सारस्वत सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!