Home » संस्कृति » राम से परशुराम तक’ अभियान: विप्र फाउंडेशन ने देशनोक करणी माता मंदिर में अर्पित किया आमंत्रण पत्र,

राम से परशुराम तक’ अभियान: विप्र फाउंडेशन ने देशनोक करणी माता मंदिर में अर्पित किया आमंत्रण पत्र,

विप्र फाउंडेशन
अबतक इंडिया न्यूज 20 अक्टूबर देशनोक । विप्र फाउंडेशन (जोन 1-B, बीकानेर) द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ के तहत मंगलवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर में विधिवत पूजन कर आमंत्रण पत्र अर्पित किया। ‘राम से परशुराम तक’ की दिव्य भावधारा के साथ आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निर्विघ्न व भव्य सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना है।
विप्र फाउंडेशन
विप्र फाउंडेशन

​अयोध्या से अरुणाचल तक रथयात्रा और गुवाहाटी में भागवत कथा

​विप्र फाउंडेशन द्वारा देशव्यापी स्तर पर कई ऐतिहासिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत अयोध्या से अरुणाचल प्रदेश तक भव्य रथयात्रा, गुवाहाटी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश में स्थापित होने वाली भगवान श्री परशुराम की विशाल प्रतिमा ‘शक्तिपुंज’ (Statue of Strength) का भव्य अनावरण शामिल है। इन सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता हेतु देशनोक में देवी श्री करणी माता के श्रीचरणों में विशेष प्रार्थना की गई।
​सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश: धनसुख सारस्वत
​कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं को सुदृढ़ करने का एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने कहा कि ‘राम से परशुराम तक’ का संदेश हमारी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक बंधुत्व को नई दिशा देगा। यह अभियान सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
​धर्मरक्षा और शौर्य के आदर्शों से प्रेरणा: दीपक हर्ष
करणी माता मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह को भी आमंत्रण पत्र सौंपा
करणी माता मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह को भी आमंत्रण पत्र सौंपा
​प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि देव आमंत्रण परिक्रमा केवल निमंत्रण देने की परंपरा नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और धार्मिक चेतना जागृत करने का पावन संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा और भगवान श्री परशुराम के शौर्य व धर्म रक्षा के आदर्शों से प्रेरित यह अभियान युवा पीढ़ी तक भारतीय संस्कृति के गौरव को पहुंचाएगा।
​वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
विप्र फाउंडेशन
विप्र फाउंडेशन
​इस पावन और संगठनात्मक अवसर पर करणी माता मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह को भी आमंत्रण पत्र सौंपा गया, वहीं मंदिर प्रन्यास व स्थानीय देशनोक इकाई द्वारा विफा टीम का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया।  पावन अवसर एवं संगठनात्मक अभियान में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से दीपक हर्ष (प्रदेश संगठन महामंत्री),अमित व्यास (प्रदेश उपाध्यक्ष),चंद्रकला आचार्य (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ),चंद्रकला सारस्वत (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष),सरल कान्ता व्यास, भगवती भदानी (जिला उपाध्यक्ष),शीला आचार्य (प्रदेश महामंत्री),कैलाश चंद्र उपाध्याय (देशनोक इकाई अध्यक्ष),किसन गोपाल जोशी (सचिव),लक्ष्मीनारायण शर्मा (प्रदेश मीडिया प्रभारी, विफा राजस्थान जोन-1B),दीपक शर्मा सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *