अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 18 मार्च । पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने बुधवार को जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ उनके द्वारा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री भाटी ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।इस अवसर पर श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी साथ में उपस्थित रहे।
प्रदेश के विकास, सिंचाई व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई ।









