Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » महाराजा गंगा सिंह की पुण्यतिथि पर बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में दी गई पुष्पांजलि

महाराजा गंगा सिंह की पुण्यतिथि पर बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में दी गई पुष्पांजलि

अबतक इंडिया न्यूज 2 फरवरी बीकानेर। बीकानेर के आधुनिक निर्माता और दूरदर्शी शासक महाराजा गंगा सिंह  की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा संभाग कार्यालय में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा गंगा सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया।


वरिष्ठ नेताओं ने किया याद
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने महाराजा गंगा सिंह  के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने मरुधरा की प्यास बुझाने के लिए गंगनहर लाकर बीकानेर के विकास की नींव रखी। उनके विजन के कारण ही आज बीकानेर की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। वहीं, राजस्थान राज्य एससी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने उन्हें एक महान समाज सुधारक और कुशल प्रशासक बताया।

पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया,देहात प्रभारी बलबीर पूनियां सहित श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, सोहन लाल प्रजापत, रामेश्वर पारीक दीपक पारीक और महावीर चारण ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला मंत्री झमकू देवी, सुनीता हटीला, चंद्र मोहन जोशी, मंजूषा भास्कर, चंद्र प्रकाश गहलोत, रामकुमार व्यास, ओम प्रकाश नायक निशांत शर्मा, ताराचंद गहलोत और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने महाराजा गंगा सिंह जी के आदर्शों पर चलने और बीकानेर के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *