Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » होली के रंगों में रंगी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला कलेक्टर निवास पर हर्षोल्लास से मनाई होली

होली के रंगों में रंगी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला कलेक्टर निवास पर हर्षोल्लास से मनाई होली

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 3 मार्च। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि मंगलवार को होली के रंगों में रंगी दिखी। वृष्णि ने चंग पर थाप लगाई और लोकगीतों पर आनंद में दिखी। अवसर था जिला कलेक्टर निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह का। जिला कलेक्टर निवास पर होली का पर्व परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आरएएस अधिकारी उम्मेद दान रत्नू, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य, मोहन सुराणा तथा श्याम सुंदर चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस दौरान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि त्योहारों के माध्यम से समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और सादगीपूर्ण होली मनाएं। उन्होंने बीकानेर की होली को देशभर में विशेष और अलहदा बताया।

इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। बाबू लाल छंगाणी ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं बसंत ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया। उपस्थित जनों ने ठुमके लगाकर होली का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *