अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 6 जनवरी । बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष ललित झंवर के निर्देश अनुसार बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा प्रकाशित महेश कैलेंडर 2026 देशनोक मे समाज के परिवारो में घर घर वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करणी मंडल औषधालय मे आयोजित कार्यकर्म मे माहेश्वरी सभा के कार्यकरताओ द्वारा अशोक सारड़ा व प्रमोद कोठारी को वितरण करके की गई। इस अवसर पर बीकानेर तहसील माहेश्वरी सभा के संगठन सचिव सीए श्याम सुंदर मुंधड़ा , सीए निर्मल सारड़ा , देशनोक सचिव मनोज मुंधड़ा व सर्वसमाज से रामनारायण ओझा, नथमल सुराना, राजेंद्र उपाध्याय, विजय खत्री, शांतिलाल बरडिया, भरत नाहट्टा, चंडी दान आदि मौजुद रहे|। कार्यक्रम मे मौजुद सभी लोगो द्वारा माहेश्वरी समाज के इस नवाचार की सरहाना की गई।








