Home » खेल » राजस्थान के लाल कार्तिक शर्मा पर फिदा हुई धोनी की टीम,RR ने पहली बार जताया लोकल हीरो रवि पर भरोसा

राजस्थान के लाल कार्तिक शर्मा पर फिदा हुई धोनी की टीम,RR ने पहली बार जताया लोकल हीरो रवि पर भरोसा

अबतक इंडिया न्यूज 16 दिसंबर जयपुर । आईपीएल 2026 के ऑक्शन में राजस्थान भरतपुर के 19 साल के कार्तिक शर्मा 14.20 करोड़ में बिके हैं. कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. कार्तिक की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी. जबकि रवि विश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है. इस IPL ऑक्शन में 12 राजस्थान के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में अबु धाबी में खिलाड़ियों की बोली जारी है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनकैप्ड विकेटकीपर कार्तिक शर्मा को IPL 2026 के लिए हुए ऑक्शन में 14.20 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में अबु धाबी में खिलाड़ियों की बोली जारी है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनकैप्ड विकेटकीपर कार्तिक शर्मा को IPL 2026 के लिए हुए ऑक्शन में 14.20 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

इसके अलावा राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा 90 लाख में बिके और अशोक को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. जबकि राजस्थान के बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा. राजस्थान के दीपक हुड्डा और राहुल चाहर अनसोल्ड रहे. कार्तिक, अशोक और मुकुल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई थी, जिसके चलते इन तीनों खिलाड़ियों की खरीद के लिए अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई.

आरसीए से विवाद :

राजस्थान रॉयल्स ने रवि विश्नोई को अपने साथ जोड़ा है. रवि का क्रिकेट करियर राजस्थान से शुरू हुआ और रणजी जैसे मुकाबले रवि ने राजस्थान के लिए खेले, लेकिन राजस्थान क्रिकेट संघ से विवाद के चलते उन्होंने गुजरात का रुख किया है.बीते कुछ सालों से रवि गुजरात के लिए रणजी और अन्य प्रथम श्रेणी के टूर्नामेंट खेल रहे हैं. रवि विश्नोई के कोच प्रद्योत सिंह और शाहरुख पठान ने बताया कि काफी खुशी हो रही है कि रवि की घर वापसी हुई है और रवि राजस्थान से खेलते हुए नजर आएंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *