Home » खेल » ढींगसरी के मुकेश सैन का राष्ट्रीय टीम में चयन, अंडर-17 फुटबॉल में राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व

ढींगसरी के मुकेश सैन का राष्ट्रीय टीम में चयन, अंडर-17 फुटबॉल में राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व

अबतक इंडिया न्यूज 5 जनवरी बीकानेर । नोखा क्षेत्र के ढींगसरी गांव के होनहार फुटबॉलर मुकेश सैन (पुत्र पवन कुमार सैन) का चयन 69वीं राष्ट्रीय छात्र अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी तक पानीपत (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी।

मुकेश ने यह सफलता MSR फुटबॉल अकादमी ढींगसरी के कोच विक्रम सिंह राजवी तथा कोटा फुटबॉल अकादमी के कोच प्रवीण सर के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण से हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि मुकेश सैन वर्तमान में तनिष्क एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा के विद्यार्थी हैं। खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने मुकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *