अबतक इंडिया न्यूज 6 जनवरी देशनोक । देशनोक थाने में दुष्कर्म मामले में वांछित फरार आरोपी ने मंगलवार को नाटकीय अंदाज में कोर्ट में सरेंडर किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गौरतलब है कि 11 मई 2025 को पीड़ित महिला ने देशनोक थाने में गीगासर निवासी सुवा महाराज उर्फ भोमाराम जाट पुत्र सुखाराम के खिलाफ चाकू की नोक पर दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज करवाया था।साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी सुवा महाराज ने घटना का अश्लील वीडियो वायरल की भी धमकी दी थी।मामला दर्ज होने के समय से ही सुवा महाराज फरार था।
आरोपी सुवा महाराज ने कोर्ट में समर्पण के साथ जमानत की अर्जी भी लगाई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।








