Home » टॉप न्यूज़ » देशनोक : C-6 रेलवे अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई की मांग ,नेहरू बस्ती वासियों ने ऊपरे के मुख्य अभियंता को भेजा ज्ञापन

देशनोक : C-6 रेलवे अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई की मांग ,नेहरू बस्ती वासियों ने ऊपरे के मुख्य अभियंता को भेजा ज्ञापन

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 3 जनवरी । राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित C-6 देशनोक रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई की मांग को लेकर नेहरू बस्ती वासियों ने शनिवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य अभियंता व जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया हैं। मुरलीधर गोयल के नेतृत्व में बस्ती वासियों द्वारा प्रेषित ज्ञापन में की गई मांग के अनुसार देशनोक के वार्ड 1 व 2 नागरिक लंबे समय से अंडरपास की चौड़ाई(अप-डाउन) डबल व ऊंचाई नुन्यतम 5 मीटर की मांग कर रहे हैं। जबकि निर्माणाधीन अंडरपास सिंगल हैं व ऊंचाई दो से सवा दो मीटर हैं जो आवागमन के लिए पर्याप्त नहीं हैं।बस्ती वासियों के कहना हैं कि निर्माणाधीन अंडरपास वार्ड नं 1 व 2 के नागरिकों ,विद्यार्थियों व नेहड़ी जी मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया हैं। दोनों वार्डो को पूरे कस्बे को जोड़ने वाले मार्ग पर यह अंडरपास हैं।

स्कूल,चिकित्सालय,पुलिस थाना ,नगरपालिका, डाक घर, बैंक बिजली घर,जलदाय कार्यालय सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के कार्यालय अंडरपास के दूसरी ओर हैं।ऐसे में सघन आवागमन के लिए वर्तमान में निर्माणाधीन अंडरपास का नापतोल पर्याप्त नहीं है।
ज्ञापन में बस्ती वासियों ने निर्माणाधीन अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई की उनकी वाजिब मांग पर तत्काल सुध लेकर अविलंब जनहित में धरातल पर कार्यवाही की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *