Home » क्राइम » देशनोक पुलिस कि बड़ी कामयाबी,जानलेवा हमले के नामजद तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

देशनोक पुलिस कि बड़ी कामयाबी,जानलेवा हमले के नामजद तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक /बीकानेर 22 फरवरी।  सुभाष पर हुए जानलेवा हमले के तीन नामजद आरोपियों को देशनोक पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया हैं। देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि गिरधारी पुत्र शेरा राम, गोविन्द पुत्र शेरा राम, राकेश पुत्र बाबूलाल सभी निवासी बासी को  गिरफ्तार किया गया हैं। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी हैं।  आपसी पारिवारिक  रंजिश में जानलेवा हमला होना बताया जा रहा हैं।

30जनवरी 2026 को मामला दर्ज़ हुआ था। पीड़ित सुभाष पुत्र कोजा राम मेघवाल पर हुए जानलेवा हमले का मामला  चाचा गोधुराम की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था । तीनो गिरफ़्तारशुदा आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर से गहानता से अनुसंधान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *