अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 24 मार्च । दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में इसबार पीएम श्री करणी राउमावि देशनोक ने 91.07% के साथ बाजी मारी है।जबकि बालिका राउमावि ने भी 89.44% के साथ अपनी साख कायम रखी हैं।पीएम श्री करणी राउमावि के प्रधानाचार्य शक्तिप्रसन्न बीठू ने बताया कि करणपाल पुत्र आवड़ दान सिंहढायच ने 94.33%अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं।गुलाम मुस्तफा 88.83% द्वितीय व हर्षवर्धन सिंह ने 88.67% के साथ शाला में तृतीय स्थान हासिल किया हैं।
वहीं देशनोक बालिका राउमावि की प्रधानाचार्या श्री मती संतोष बाछल ने बताया कि छात्रा संगीता पुत्री भवानी दान देपावत ने 91.83अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।धापू सेवग पुत्री बृजगोपाल ने 90.67% के साथ द्वितीय स्थान ,ज्योति पुत्री मदनलाल 88.17% व कोमल पुत्री नरसीराम उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं।









